बरेली

हादसे में बुझ गया चिराग: दो कारों की टक्कर में युवक की मौत, दोस्तों संग शादी में जा रहा था फर्रुखाबाद

Connect News 24

Young man dies due to collision between two cars in Hardoi

अमित पांडे का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली के फरीदपुर के युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मोहल्ला आनंद विहार कॉलोनी निवासी अमित पांडे (23) पीलीभीत के बिलसंडा निवासी अपने दोस्तों के साथ फर्रुखाबाद में शादी समारोह में कार से जा रहा था। हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र में आमने-सामने दो कारों की टक्कर हो गई, जिससे अमित पांडे की मौके पर ही मौत हो गई। उसके तीन दोस्त गंभीर घायल हो गए, जिन्हें बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

फरीदपुर के मोहल्ला आनंद विहार कॉलोनी निवासी मधुबाला पांडे के इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मधुबाला पांडे के तीन बच्चे थे, जिनमें सबसे बड़ी बेटी 25 वर्षीय की शादी हो चुकी। उससे छोटा 23 वर्षीय अमित पांडे था, जिसकी अभी शादी नहीं हुई। सबसे छोटी बेटी 22 वर्षीय पूनम पांडे है। मधुबाला के पति ब्रह्मानंद पांडे की पिछले वर्ष कैंसर के कारण मौत हो गई थी। 

हरदोई के सांडी क्षेत्र में हुआ हादसा 

परिजनों के अनुसार उनकी रिश्तेदारी में भी शनिवार को शादी थी, जहां उन्हें जाना था लेकिन अमित पांडे के बिलसंडा निवासी दोस्तों का फोन आया कि फर्रुखाबाद में शादी में चलना है। दोस्तों के साथ शादी में जाने के लिए अमित पांडे शनिवार सुबह बिलसंडा के लिए निकल गया। वहां से अपने दोस्तों के साथ कार से शादी में जा रहा था। हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र में सामने से आ रही कार से अमित की कार टकरा गई, जिससे अमित की मौत हो गई। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button