Rampur News: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार मजदूर की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 10 Dec 2023 01:36 AM IST
मिलक। ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर पर सवार मजदूर जीवन लाल की मौत हो गई। हादसा नेशनल हाईवे स्थित मोगा ढाबा के पास सुबह छह बजे हुआ। नगर निवासी इल्यास और उमर के साथ पशुपुरा गांव निवासी जीवन लाल मजदूरी के लिए जा रहे थे। ट्रैक्टर को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में संभल निवासी ट्रक परिचालक उस्मान और ट्रैक्टर सवार नगर निवासी इल्यास और उमर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल भिजवाया । ट्रक चालक मौके से भाग गया। हादसे में जान गंवाने वाले जीवन लाल के पुत्र ने बताया कि उसके पिता मजदूरी करते थे और वह लकड़ी की ट्राॅली पर बैठकर काम करने जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। संवाद