Rampur News: छह टूटती शादियों को मिला लोक अदालत का सहारा
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 10 Dec 2023 01:35 AM IST
रामपुर। विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से लगाई गई लोक अदालत में छह टूटती हुई शादियों को बचा लिया गया। उनका फिर से मिलन कराया गया। परिवार न्यायालय की ओर से इस दौरान उनको एक साथ रहने की सलाह दी गई,जिस पर जोड़े राजी भी हो गए। उनके चेहरे पर खुशी लौट आई। इस तरह लोक अदालत में शनिवार को 75674 मामलों का निस्तारण किया गया।
शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया,जिसका उद्घाटन जिला जज सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने किया। इस दौरान जिला मुख्यालय स्थित न्यायालयों में कानूनी वाद निपटाए गए। परिवारिक न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अजय कुमार त्रिपाठी ने 49 पारिवारिक मामलों का निपटारा किया.,जिसमें जोड़ो का आपसी सहमति के आधार पर उनके मामलों का निस्तारण कराया गया। छह ऐसे केस भी सामने आये जिनमें शादिया लगभग टूटने की कगार पर थी,जिस पर प्रधान न्यायाधीश के प्रयासो से छह जोड़े पुन : एक साथ रहने को राजी हो गये। अदालत ने इस दौरान भूरी पत्नी नरेश, शीतल पत्नी अंकित चोहान, शीवा पत्नी मोहम्मद अहमद, अदीबा पत्नी तालिव, मोहिनी देवी पत्नी सचिन, पूनम रस्तोगी पत्नी सुरेश रस्तोगी की शादी टूटने के कगार के करीब थी। शादी के कुछ दिन तो इनका जीवन ठीक-ठाक चला। लेकिन कुछ समय बाद गलत फहमी के चलते सभी अलग-अलग हो गए औ नौबत तलाक तक आ गयी। तलाक लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की गयी थी। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ने जोड़ो को साथ बैठाकर बातचीत करायी, प्रधान न्यायधीश के बहुत समझाने पर छह जोड़े साथ रहने के लिए तैयार हो गये। इनको जनपद न्यायाधीश सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं समस्त न्यायिक अधिकारीरियों की उपस्थिति में जोडों द्वारा एक दुसरे को फूल माला पहना कर राजीनामा कराया गया। प्राधिकरण की ओर से शनिवार को लगाई लोक अदालत में कुल 75674 वादों का निस्तारण किया गया।