रामपुर

Rampur News: नगर पंचायत प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को दी तीन दिन की मोहलत

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

Updated Sun, 10 Dec 2023 01:26 AM IST

मसवासी। नगर पंचायत ने खाद के गड्ढे की भूमि पर अतिक्रमण करने वालों को तीन दिन के अंदर भूमि को कब्जा मुक्त करने की मोहलत दी है। चेतावनी दी कि अगर खुद अतिक्रमण नहीं हटाया तो ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। जिसके हर्जे-खर्चे की जिम्मेदारी अतिक्रमणकारियों की होगी।

नगर पंचायत प्रशासन की गाटा संख्या 31 रक्बा 0, 2100 हैक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। उक्त भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा कर पुख्ता निर्माणकर्ता लिया है। अतिक्रमणकारियों ने भूमि पर अपना हक जताते हुए उप जिलाधिकारी के न्यायालय में वाद दायर किया था। इस वाद में नगर पंचायत द्वारा मजबूत पैरवी की गई, जिसके चलते नगर पंचायत प्रशासन मुकदमा जीत गया। शनिवार को नगर पंचायत प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को तीन दिन के अंदर खाद के गद्दे की भूमि पर किए गए कब्जे हटा लेने की चेतावनी देदी। कहा है कि इस अवधि में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नगर पंचायत प्रशासन ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा। इस चेतावनी से आमक्रमणरियों में खलबली मची हुई है। नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश गोयल ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा नगर पंचायत की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। कब्जेदार न्यायालय से मुकदमा हार गए हैं। अब इन्हें तीन दिन के अंदर भूमि से अतिक्रमण हटाने की मोहलत दी गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button