रामपुर

Rampur News: किसानों की शिकायत पर मंत्री ने चीनी मिल के जीएम को तेजी लाने के दिए निर्देश

Connect News 24

बिलासपुर। क्षेत्र के किसानों ने शनिवार को राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख से मुलाकात कर रुद्र बिलास चीनी मिल में गन्ने की पेराई का कार्य धीमी गति से होने की शिकायत की। राज्यमंत्री ने चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक को तेज गति से गन्ने की पेराई करने के निर्देश दिए हैं।

शनिवार की सुबह भारतीय किसान यूनियन टिकैत ब्लाक अध्यक्ष दलजीत सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के तमाम गन्ना उत्पादक राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के कैंप कार्यालय पहुंचे। उन्होंने राज्यमंत्री से मुलाकात कर कहा कि रुद्र बिलास चीनी मिल में गन्ने की पेराई का कार्य बहुत ही धीमी गति से हो रहा है। उन्होंने मिल के प्रधान प्रबंधक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रबंध तंत्र की उदासीनता के कारण चीनी मिल का संचालन भी ठीक से नहीं हो पा रहा है। उन्होंने गन्ने की पर्ची न मिलने की भी शिकायत की। उन्होंने कहा कि वह लोग गन्ने को काटकर खेत में डाल लेते हैं, ऐसे में गन्ना सूख रहा है और गन्ने में सड़न भी पैदा होने लगी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मिल के जिम्मेदार अधिकारियों ने कुछ निजी चीनी मिलों से गहरे संबंध भी बना लिए हैं, ताकि उनकी मिल में आने वाला गन्ना मिल धीमी चलने की बजह से किसान मजबूर होकर किसी दूसरी मिल को देने को मजबूर हो जाएं। किसानों की शिकायत पर राज्यमंत्री ने तत्काल फोन पर मिल के प्रधान प्रबंधक आर के जैन से बात की। राज्यमंत्री ने दो टूक कहा कि रुद्र बिलास चीनी मिल जिले की एकमात्र सहकारी चीनी मिल है। उसे किसी भी स्तर पर बंद नहीं होने दिया जाएगा। यह उनका प्रोजेक्ट भी है, ऐसे में वह चीनी मिल का संचालन तेजी से करें। ताकि क्षेत्र के गन्ना उत्पादक परेशान न हों। राज्यमंत्री ने चीनी मिल में पेराई में उदासीनता बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की भी चेतावनी दी। इस दौरान मिलकर प्रधान प्रबंधक ने राज्यमंत्री से आग्रह किया कि वह किसानों को उनके पास भेज दें, ताकि वह किसानों को संतुष्ट कर सकें। इसके बाद किसान मिल को चले गए। इस मौके पर भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष दलजीत सिंह, हरजिंदर सिंह, बलविंद्र सिंह मल्ही, बलजीत सिंह, प्रभदीप सिंह, गुरविंदर सिंह पप्पू, सरबजीत सिंह, सादा सिंह, रक्षपाल सिंह, विक्रम सिंह, गुरप्रीत सिंह आदि मुख्य रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button