पीलीभीत
Pilibhit News: कल बंद रहेगी न्यूरिया रेलवे क्रॉसिंग
पीलीभीत। टनकपुर रेलखंड पर न्यूरिया हुसैनपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग संख्या 01/बी पर 11 दिसंबर को रेल मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसको लेकर 11 दिसंबर को शाम छह बजे से 12 दिसंबर को सुबह छह बजे तक क्रॉसिंग बंद रहेगी।
वाहनों के आवागमन के लिए रेलवे क्रॉसिंग संख्या 02/सी से रूट डायवर्ट किया जाएगा। इस संबंध में सीनियर सेक्शन इंजीनियर द्वितीय की ओर से पत्र जारी कर जानकारी दी गई है। संवाद

