शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Wed, 13 Dec 2023 12:30 AM IST

Dead body of married woman found hanging, accused of murder

फूलमती का फाइल फोटो। स्रोत-परिजन

बंडा। ब्रजपाल नगर में एक विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। जिसके बाद फोरेसिंक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पीलीभीत के थाना घुंघचाई के गांव सिकरहना निवासी मुनेंद्र कुमार ने बंडा के ब्रजपाल नगर में अपनी बहन फूलमती (19) की दो साल पहले सुरेंद्र से शादी की थी। शादी के बाद ससुराली दहेज में बाइक की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर पति सुरेंद्र, ससुर राजाराम, सास और ननद समेत थाना पुवायां के गांव बनिगमा निवासी ननदोई विपिन और दूसरे ननदोई थाना पुवायां के ही गांव सबलापुर निवासी अनुज कुमार बहन को प्रताड़ित करने लगे। मंगलवार को उन्हें सूचना मिली कि उनकी बहन की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे तो फूलमती का शव कमरे में लगे कुंडे में साड़ी के फंदे से लटक रहा था। मुनेंद्र ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर सौंपी जिस पर पुलिस ने शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी राकेश मौर्य ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

फेरी लगाने गया था पति

-सुरेंद्र कुमार के पिता परिवार के साथ करीब 20 दिन पहले ईंट भट्टे पर मजदूरी करने चले गए थे। सुरेंद्र अपनी पत्नी फूलमती के साथ अकेले घर पर रहते थे। मंगलवार को गांव में फेरी लगाकर सरसों का तेल बेचने गए थे। उन्होंने बताया कि इसी दौरान फूलमती ने आत्महत्या कर ली।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button