Pilibhit News: तीन मेडिकल स्टोर से सात दवाओं के लिए नमूने

पूरनपुर के एक मेडिकल स्टोर पर जांच करती औषधि निरीक्षक नेहा वैश्य । स्रोत – औषधि निरीक्षक
पूरनपुर। औषधि निरीक्षक नेहा वैश्य ने मंगलवार को नगर के तीन मेडिकल स्टोरों से सात दवाओं के नमूने लिए।
औषधि निरीक्षक ने हर्ष मेडिकल स्टोर पर दवाइयों के भंडारण में अनियमितता मिलने पर चेतावनी दी। तीन संदिग्ध दवाओं के नमूने लिए। जगदंबा मेडिकल स्टोर और जनता मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण में दवाओं के क्रय विक्रय, भंडारण की जांच की गई। दवा भंडारण में अनियमितता मिलने पर मेडिकल स्वामी को चेतावनी दी गई। दोनों मेडिकल स्टोरों से चार संदिग्ध दवाओं के नमूने लिए गए। जिनको जांच को राजकीय प्रयोगशाला भेजा जाएगा। संवाद