Schoolsऔरैयापीलीभीतबदायूंबरेलीबलरामपुर

खेलो इंडिया संवाद में के0सी0एम0टी0 के विद्यार्थियों ने सुना प्रधानमंत्री का संबोधन

खेल, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ प्रेरणादायी संवाद

Connect News 24

 

           

राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी ‘खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात, प्रधानमंत्री के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन खण्डेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों, एन0एस0एस0 स्वयंसेवकों एवं एन0सी0सी0 कैडेट्स ने सहभागिता की।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का वर्चुअल संबोधन रहा। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री जी के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा और खेल, फिटनेस, युवा नेतृत्व, प्रतिभा विकास एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े उनके प्रेरणादायी विचारों को ध्यानपूर्वक सुना। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस पहल के माध्यम से देशभर के 1,500 से अधिक स्थानों पर युवा, खिलाड़ी एवं शिक्षण संस्थान जुड़े।कार्यक्रम के दौरान युवाओं को खेलों को केवल प्रतियोगिता तक सीमित न रखते हुए उन्हें स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं राष्ट्र निर्माण का माध्यम बनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उभरती खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, जमीनी स्तर पर खेल सुविधाओं के विस्तार तथा युवाओं की खेल गतिविधियों एवं नीति निर्माण में भागीदारी बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया।महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. विनय खंडेलवाल ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की क्षमता एवं सहयोग की भावना विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं फिटनेस को भी अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। महानिदेशक डॉ. अमरेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का युवाओं के साथ संवाद उन्हें नई ऊर्जा, प्रेरणा एवं सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों में सक्रिय भागीदारी करने तथा स्वस्थ, सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।प्राचार्य डॉ. आर.के. सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युवा भारत की सबसे बड़ी शक्ति है। खेलों के माध्यम से युवा अपनी प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को गौरवान्वित कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से खेल एवं शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेल, फिटनेस, प्रतिभा विकास, युवा नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण से जोड़ना तथा विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। प्रधानमंत्री जी के संबोधन से विद्यार्थियों में खेलों के प्रति उत्साह एवं सकारात्मक सोच का संचार हुआ।कार्यक्रम का आयोजन एन0एस0एस0 कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सविता सक्सेना के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस अवसर पर प्रवक्ता डॉ. कल्पना कटियार, श्री रजत कपूर, संजीव शर्मा ,दिया ओली, ख्याति, अर्शिमा , मंजरी जौहरी, रितेश गुप्ता,दीपक पाठक सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों ने खेल एवं फिटनेस को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ, अनुशासित एवं सशक्त राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में एन0एस0एस0 स्वमसेवी गौतम ऋषि किरन,अंशिका , मोहित, शोहरित, विशाल, सोहेब ने विशेष सहयोग दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button