बरेली

Bareilly News: मंजूरी के बाद भी फंसा अटल सेतु को चौपुला पुल से जोड़ने का बजट, जनता हो रही परेशान

Connect News 24

मंजूरी के बाद भी फंसा अटल सेतु को चौपुला पुल से जोड़ने का बजट, जनता हो रही परेशान

या

अटल सेतु को चौपुला पुल से जोड़ने के लिए 15 करोड़ चाहिए, मंजूरी के 30 दिन बाद भी नहीं मिले

क्रासर:

सेतु निगम करा रहा निर्माण, वर्ष 2021 से ठप पड़ा था काम, जनता कर रही है इंतजार

अमर उजाला ब्यूरो

बरेली। अटल सेतु को चौपुला पुल से जोड़ने का काम बजट केे इंतजार में फंसा है। दोनों पुलों को जोड़ने के लिए 42 मीटर लंबा स्टील स्ट्रक्चर बनेगा। कुछ हिस्सों में स्लैब डाली जानी है। इसके लिए जरूरी 15 करोड़ रुपये के बजट को सेतु निगम की व्यय वित्त समिति ने 8 सितंबर को मंजूरी दी थी। इधर रविवार को मंजूरी मिले हुए 30 दिन पूरे हो गए, लेकिन बजट का अभी अता-पता नहीं। इसके चलते निर्माण रुका हुआ है। जनता परेशान हो रही है। लोगों को एक पुल से उतरकर दूसरी तरफ जाने पर जाम का सामना करना पड़ रहा है।

स्थिति यह है कि शहर के हर हिस्से से लोग किसी न किसी काम से दिन में एक-दो बार इस मार्ग से गुजरते जरूर हैं। बदायूं की ओर से आने वाले वाहनों को अय्यूब खां चौराहे की ओर आना है तो पुल से नीचे उतरना पड़ता है। पुल के नीचे जाम में फंसने की मजबूरी है। अगर पुल जुड़ जाते हैं तो बदायूं की ओर से आने वाले वाहन चौपुला पुल से अटल सेतु होते हुए सीधे अय्यूब खां चौराहे तक आ सकते हैं। इसी तरह से अय्यूब खां चौराहे से बदायूं की ओर जाने वाले वाहनों को भी जाम में फंसने से देरी होती है। पांच वर्ष पहले जब दिसंबर 2018 में अटल सेतु का निर्माण शरू हुआ था तब लोग उम्मीद कर रहे थे कि पुराने चौपुला पुल और अटल सेतु के बीच जुड़ाव हो जाएगा। जाम से राहत मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अटल सेतु तो बना पर दोनों को जोड़ने का काम अटक गया। तब से इंतजार ही इंतजार है। इधर बजट स्वीकृत हुआ है तो जारी होना बाकी है।

विधायक ने शासन तक उठाया मुद्दा

मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र के बरेली दौरे के समय कैंट क्षेत्र के विधायक संजीव अग्रवाल ने बीती 15 जुलाई को मुद्दा उठाया था। तब उन्होंने कहा था कि कमिश्नर का पत्र मिलने के बाद तीन दिन में बजट दिलाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। देरी पर देरी होती रही। ऐसे में विधायक ने लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद से मिलकर बात रखी। प्रमुख सचिव लोक निर्माण अजय चौहान से फोन पर बातचीत की। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने भी प्रमुख सचिव लोक निर्माण को पत्र लिखे। एमडी सेेतु निगम ने मौके का निरीक्षण किया। इसके बाद पुल जोड़ने के काम को हरी झंडी मिली और वित्तीय स्वीकृति मिली लेकिन बजट जारी नहीं हो सका।

कोट-

वित्तीय स्वीकृति होने के बाद बजट जारी होता है। बजट की प्रतीक्षा की जा रही है जैसे ही बजट जारी होगा तो टेंडर निकाले जाएंगे। -अरुण कुमार गुप्ता, उप परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम

कोट-

बजट जारी कराने के लिए लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव से बातचीत करेंगे। यदि देरी को लोक निर्माण मंत्री को अवगत कराएंगे। -संजीव अग्रवाल, कैंट क्षेत्र के विधायक


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button