बरेली

Bareilly News: शहर के कई इलाकों में आज से नहीं चलेंगे ई-रिक्शा, ट्रैफिक पुलिस ने लगाया प्रतिबंध

Connect News 24

E rickshaw banned in many areas of Bareilly

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली की यातायात व्यवस्था सुधारने और जाम की समस्या से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कई इलाकों में ई-रिक्शा के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया है। चार महीने से चल रही यह कवायद भले ही परवान चढ़ गई पर इसको लेकर विरोध होना तय है। 

यातायात पुलिस व ई-रिक्शा यूनियन में फिर से खींचतान शुरू होने वाली है। ई-रिक्शा ऑटो यूनियन की ओर से विरोध के स्वर उठने लगे हैं। एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन जेपी गुप्ता, अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह के साथ ई-रिक्शा चालकों की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है।

इन रूटों पर ई-रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित

– किला क्रॉसिंग से साहूकारा।

– कुतुबखाना चौराहे से आलमगिरीगंज तिराहा तक।

– शिवाजी चौराहे से साहू गोपीनाथ स्कूल तक।

– चौकी चौराहे से कलक्ट्रेट गेट तक।

– सर्किट हाउस चौराहे से चौकी चौराहा तक।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button