Bareilly News: बेटी की शादी के लिए कटवाया संरक्षित पशु, बरातियों को दी दावत; पांच आरोपी गिरफ्तार

संरक्षित पशु काटने के आरोपी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने पिछले दिनों हुई संरक्षित पशु की हत्या का खुलासा कर पांच आरोपियों को जेल भेजा है। पता लगा कि तस्करी के आरोपी ने अपनी बेटी की शादी के लिए संरक्षित पशु कटवाकर बरातियों की दावत कर दी। बरातघर मालिक की भी मिलीभगत सामने आई है।
बिथरी थाना प्रभारी के मुताबिक पिछले दिनों इलाके में संरक्षित पशु कटान के मामले को लेकर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उमरिया के पास निर्माणाधीन भवन के पास पांच लोगों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। उनके पास से तीन चाकू और रस्सी बरामद की।
ये भी पढ़ें- UP News: बरेली में कैबिनेट मंत्री और मुख्य सचिव ने जानी विकास कार्यों की हकीकत, लीलोर झील किनारे लगाए पौधे



