बरेली

Bareilly News: दोस्त की मां का ऑपरेशन होना है मामू, रुपये भेज दो…

Connect News 24

बरेली। साइबर ठगों ने आवाज बदलकर एक शख्स को झांसे में लिया। उसने दोस्त की मां के ऑपरेशन की बात बताकर 1.5 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

शाहदाना कॉलोनी निवासी अमरीक सिंह ने बताया कि उनका भांजा कनाडा में रहता है। दस दिन पहले उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को उनका भांजा बताते हुए उसी की आवाज में बात की। उसने अमरीक से कहा कि आपके खाते में 5.90 लाख रुपये डाल रहा हूं। यह रुपये दिल्ली निवासी मेरे परिचित को देने हैं। अमरीक के खाते की जानकारी लेने के बाद उनके पास एक और कॉल आई। उधर से खुद को बैंक कर्मचारी बताकर कहा गया कि आपके खाते में रुपये आ गए हैं, लेकिन सर्वर की समस्या के चलते आपके खाते में कल तक रुपये आ सकेंगे।

दोबारा से भांजे की आवाज में बात करने वाले ठग ने अमरीक को कॉल की। कहा कि मेरे करीबी की मां का दिल्ली में ऑपरेशन होना है, उसे अभी रुपये की जरूरत है। इमरजेंसी बताकर ठग ने 1.5 लाख रुपये देने के लिए अमरीक को राजी कर लिया। इसके बाद अमरीक ने एक लाख रुपये ठग द्वारा बताए खाते में डाल दिए और अपने बेटे से 50 हजार रुपये ट्रांसफर करा दिए। बाद में धोखाधड़ी का अहसास हुआ तो बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button