बरेली

Bareilly News: खाली प्लॉट के गड्ढे में भरे पानी में डूबकर मासूम की मौत

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Sat, 11 Nov 2023 02:35 AM IST

बहेड़ी। देर शाम खेलते-खेलते ढाई साल का बच्चा खाली प्लॉट में भरे पानी में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। चार घंटे बाद उसका शव मिला।

मोहल्ला अब्बासनगर निवासी सुजात मियां राजमिस्त्री हैं। उनका सबसे छोटा बेटा ढाई साल का सैफ अली शुक्रवार शाम छह बजे घर के पास खेल रहा था। खेलते हुए वह नजदीक के खाली प्लॉट में चला गया। इसमें एक गड्ढे में भरे पानी में वह डूब गया। घरवालों को सैफ नहीं दिखा तो वह उसे आसपास के घरों में तलाशने लगे। थोड़ी देर में गली भर के लोग एकत्र हो गए और सैफ की तलाश शुरू की।

रात दस बजे करीब मोहल्ले वालों को खाली प्लॉट में उसका शव पानी में उतराता हुआ मिला। उसकी मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा। देर रात उसका शव घर लाया गया। परिवार ने बताया कि सुबह बच्चे को दफना दिया जाएगा।

एडीजी दे चुके हैं कार्रवाई का आदेश

एडीजी पीसी मीना ने कुछ समय पहले बरेली जोन के नौ जिलों के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि वह गड्ढों में भरे पानी में डूबने से होने वाली मौतों को लेकर कार्रवाई करें। उन्होंने कहा था कि कई विभाग या मकान मालिक गड्ढों को खोदवाकर छोड़ देते हैं, इनमें पानी भरने से बच्चों की मौत के मामले सामने आते रहते हैं। इस तरह की घटना हो तो प्लॉट मालिक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button