Bareilly News: एसएसपी ने जिले के सात थानों में तैनात किए नए थानेदार, 13 इंस्पेक्टर हुए रिलीव

एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में आईजी स्तर से बीते दिनों कई इंस्पेक्टर और दरोगा के तबादले किए गए थे। इसी क्रम में सोमवार को कोतवाली और प्रेमनगर थानों के प्रभारी समेत कई इंस्पेक्टर रिलीव कर दिए गए। दूसरी ओर, एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने जिले के सात थानों में नए इंस्पेक्टरों को तैनात किया है। एक को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस लाइन में आमद दर्ज कराने वाले आशुतोष रघुवंशी को इंस्पेक्टर प्रेमनगर, अमित कुमार पांडेय को इंस्पेक्टर बारादरी बनाया गया है। प्रवीण कुमार सोलंकी को इंस्पेक्टर बहेड़ी, श्रवण कुमार सिंह को बहेड़ी से इंस्पेक्टर नबावगंज, जगत सिंह को इंस्पेक्टर भोजीपुरा, रामसेवक को इंस्पेक्टर फरीदपुर, राजकुमार शर्मा को क्राइम ब्रांच से इंस्पेक्टर आंवला और सतीश कुमार को आंवला के प्रभारी निरीक्षक से एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का प्रभारी बनाया गया है।
दूसरे जिलों से भी स्थानांतरित होकर इंस्पेक्टर आ रहे हैं। आने वाले इंस्पेक्टरों का पुराना रिकॉर्ड व उनकी काबिलियत परखने के बाद एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान उनको तैनाती देंगे।



