Bareilly News: अनाधिकृत ई-रिक्शों को किया जाएगा सीज, ट्रैफिक पुलिस चलाएगी विशेष अभियान

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के व्यस्त इलाकों में ई-रिक्शा पर पाबंदी के बाद अब परिवहन विभाग के साथ मिलकर ट्रैफिक पुलिस अनाधिकृत ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान शुरू करेगी। ऐसे ई-रिक्शों को सीज किया जाएगा। दरअसल, आरटीओ कार्यालय में पंजीकृत चार हजार से ज्यादा ई-रिक्शा लापता हैं। इनमें 1,500 से ज्यादा ई-रिक्शा ऐसे हैं, जिन्होंने चालान के बाद जुर्माना भी नहीं भरा है।
काफी संख्या में अनधिकृत ई-रिक्शा शहर की सड़कों पर रफ्तार भर रहे हैं। उनका बीमा, पंजीकरण भी नहीं है। चालक भी लाइसेंस के बिना ई-रिक्शा दौड़ा रहे हैं। इन पर नकेल कसने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने परिवहन विभाग के साथ मिलकर अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस दौरान लापता चार हजार से ज्यादा ई-रिक्शा को भी ट्रेस करने की कोशिश की जाएगी।


