बरेली

Bareilly News: साढ़ू को ठेकेदार बनाकर ग्राम प्रधान ने किया भ्रष्टाचार

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Tue, 12 Sep 2023 02:31 AM IST

बरेली। मीरगंज विकास खंड की ग्राम पंचायत धंतिया के प्रधान ज्ञान सिंह ने फर्जी तरीके से सफाई अभियान चलाकर साढ़ू ठाकुरदास के बैंक खाते में 36 हजार रुपये ट्रांसफर किए। गांव के ओमप्रकाश आदि ने शपथ पत्र देकर शिकायत की तो राष्ट्रीय आजीविका मिशन के उपायुक्त बलवंत सिंह और ग्राम्य विकास अभिकरण के सहायक अभियंता ने गांव पहुंचकर जांच की। 25 अगस्त को जिलाधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी को भेजी गई जांच रिपोर्ट में घपलेबाजी की पुष्टि हुई है। जांच रिपोर्ट के मुताबिक ग्राम प्रधान ने साढ़ू ठाकुरदास के साथ राजेंद्र, मंगलसेन, हरीदास, रविंद्र, अजयपाल, ओमप्रकाश, बाबूराम, रामकुमार, नरेश पाल के खाते में रुपये भेजे थे। इनमें से किसी ने भी सफाई का काम नहीं किया था। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान को नोटिस भेजकर 36 हजार रुपये खजाने में जमा करने के निर्देश दिए हैं। 15 दिन में रकम जमा नहीं कराने पर वसूली आदेश जारी होगा। ब्यूरो


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button