बरेली

Bareilly: पुलिस ने मुठभेड़ में दो गो तस्करों को किया गिरफ्तार, एक को लगी गोली; सिपाही भी घायल

Connect News 24

Police arrested two cow smugglers in encounter in Bareilly

घायल गो तस्कर को ले जाती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव सुंदरी के नजदीक 25 अक्तूबर को हुई गोकशी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने शनिवार तड़के मुठभेड़ में सलीम नाम के दो गो तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें एक रामपुर तो दूसरा आरोपी मुरादाबाद का निवासी है।

एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि 25 अक्तूबर की रात हाफिजगंज क्षेत्र के गांव सुंदरी में गोकशी की घटना हुई थी। उसी के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। शनिवार सुबह चार बजे ग्रेम गांव के पास लाडपुर गौंटिया मार्ग पर पीलीभीत बाईपास के पास एक बाइक पर संदिग्ध लोग दिखे। 

ये भी पढ़ें- UP: मासूम से बोला था- तुम्हारे लिए नई मम्मी लाएंगे; बेटी की गवाही पर मां के हत्यारे पिता-चाचा को मिली सजा

गोली लगने से सिपाही भी घायल 

पुलिस ने बाइक रुकवाने की कोशिश की। इस पर बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। हाफिजगंज थाने के कांस्टेबल हीरालाल राठी गोली लगने से घायल हो गए। इस बीच पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली जा लगी। पुलिस ने उसे व उसके साथी को पकड़ लिया। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button