बदायूं

Budaun News: 10225 लोगों पर बैंक का लाखों रुपये बकाया, जताई नाराजगी

Connect News 24

10225 people owed lakhs of rupees to the bank, expressed displeasure

बदायूं जनपद की बैंक शाखाओं का निरीक्षण करते वरिष्ठ प्रबन्धक पीपी सिंह । संवाद

– उप महाप्रबंधक ने जिले की बैंकों का किया निरीक्षण, वसूली बढ़ाने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक का उप महाप्रबंधक अविनाश चंद्र सचान ने टीम के साथ जिले की बैंकों का दौरा किया। जिले मेें 10225 लोगों पर बैंकों का कर्ज आ रहा है। यहां पर वसूली प्रक्रिया धीमी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की।

बरेली उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक/ उप महाप्रबंधक अविनाश चंद्र सचान शुक्रवार को बदायूं पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बिसौली, इस्लामनगर, सहसवान, उझानी और बदायूं शाखा का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों के साथ शाखाओं की वसूली पर गहनता से समीक्षा की।

समीक्षा में उन्होंने पाया कि जिले में अब तक 10225 लोग बैंक के बकायेदार हैं। इनमें 4196 लोगों पर एक-एक लाख रुपये से अधिक का बकाया निकल रहा है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि वसूली की कार्रवाई में तेजी लगाई जाए। ऋण जमा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। एआर कॉआपरेेटिव अभिषेक मिश्रा ने बताया कि करीब 800 बकायेदारों पर (92 ख) के तहत कार्रवाई की जा रही है।

वरिष्ठ प्रबंधक पीपी सिंह ने बताया कि करीब 400 लोगों के नीलामी की कार्रवाई की जा रही है। इसके अतिरिक्त बैंक द्वारा बकायेदारों के खिलाफ आरसी काटने की भी कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर एडीसीओ सुरेश बाबू सागर, एडीओ रमेश सिंह, बिसौली शाखा प्रबंधक संजय कुमार, सहसवान शाखा प्रबंधक विनोद कुमार, उझानी शाखा प्रबंधक अरुण कुमार और इस्लामनगर शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button