बदायूं

Budaun News: आठ केंद्रों पर 3294 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

Connect News 24

बदायूं। बीएड प्रवेश परीक्षा बृहस्पतिवार को आयोजित की जाएगी। परीक्षा को नकलविहीन बनाए जाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेटों की तैनात की गई है। परीक्षा दो पालियों में होगी। इसमें 3294 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

15 जून को बीएड प्रवेश परीक्षा कराने के लिए छह स्कूलों में आठ केंद्र बनाए गए है। उन्होंने बताया कि परीक्षा दो पालियों में होगी। डीआईओएस ने बताया कि प्रथम पाली सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर दो से शाम पांच बजे तक की होगी। ओएमआर शीट की तीन प्रतियां होंगी।

इसमें से तृतीय प्रति परीक्षार्थी को ले जाने की अनुमति होगी। वहीं, प्रश्नपत्र बुकलेट परीक्षार्थी को ले जाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही केंद्रों पर चार एसडीएम और आठ स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। इनकी निगरानी में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

इस संबंध में डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि परीक्षा को शांति पूर्ण तरीके से कराने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। डीएम के निर्देशानुसार सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी।

धारा 144 हुई लागू

बीएड प्रवेश परीक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने धारा 144 लागू की है। जो 15 जून सुबह पांच बजे से रात आठ बजे तक शहर में छह परीक्षा केंद्रों की परिधि में प्रभावी रहेगा। ऐसे में 15 को परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के परिधि में फोटोस्टेट मशीन की दुकान, साइबर कैफे, पीसीओ आदि ऐसी दुकानें बंद रहेगी।

इन केंद्रों इतने परीक्षार्थी बैठेंगे

-गिंदो देवी महिला डिग्री कॉलेज 400

-राजकीय कन्या इंटर कॉलेज 500

-केदार नाथ महिला इंटर कॉलेज 500

-नगर पालिका इंटर कॉलेज 400

-एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज (ए) 500

-एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज (बी) 400

– एसकेआईसी(ए) 400

– एसकेआईसी(बी) 194


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button