बदायूं

Budaun News: टीबी की दवा देने के नाम पर ले लिए पांच सौ रुपये, वीडियो वायरल

Connect News 24

सहसवान। टीबी की बीमारी से जूझ रही महिला से स्वास्थ्यकर्मी ने दवा देने के नाम पर पांच सौ रुपये ले लिए। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। महिला ने मामले की शिकायत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से की है।

सहसवान सीएचसी पर छह नवंबर को टीबी पीड़ित एक महिला दवा लेने पहुंची थी। टीबी कक्ष में बैठे स्वास्थ्यकर्मी ने पहले तो महिला को जांच के नाम घंटे भर इधर-उधर दौड़ाया। बाद में दवा देने के नाम पर पांच सौ रुपये की मांग की। महिला ने गरीबी का हवाला दिया तो स्वास्थ्यकर्मी ने दवा देने से मना कर दिया। परेशान होकर महिला ने पांच सौ रुपये स्वास्थ्यकर्मी को दे दिए। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

अगले दिन महिला ने सीएचसी प्रभारी से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने पर उसने मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र भेजा है। सीएमओ ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इधर, सीएचरी प्रभारी डॉ. प्रशांत त्यागी ने कहा कि शिकायत के आधार पर स्वास्थ्यकर्मी का जवाब तलब किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button