Budaun News: हजरत किब्ला शाह मौलाना शुजाअत अली मियां का 67वां उर्स मनाया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:52 AM IST
ककराला। दरगाह शाह शुजाअत अली मियां के कस्बा ककराला में मनाए जाने वाले 67 वें उर्स ए शाह शुजाअत के संबंध में हाजी मुंतखब मियां सकलैनी ने बताया कि इस साल हजरत किब्ला शाह शुजाअत अली मियां का उर्स मनाया जा रहा है। उर्स 29 अप्रैल से शुरू होगा।
सुबह में फज्र की नमाज के बाद कुरआन ख्वानी होगी और जुहर की नमाज के बाद दोपहर ढाई बजे जियारत शरीफ हजरत शाह दरगाही मेहबूबे इलाही से जुलूसे परचम कुशाई निकाला जाएगा। जुलूस अपने परंपरानुसार मुकरर्र रास्तों जामा मस्जिद, हुसैन वाली गली, खिलाड़ी वाली चौपाल, पूरब पुल, मुख्य बाजार होता हुआ पश्चिम पुल से दरगाह शाह शुजाअत अली मियां पर पहुंचेगा। रात को नौ बजे बाद नमाज ईशा दरगाह शरीफ पर एक ऑल इंडिया नातिया मुशायरा होगा। उर्स के दूसरे दिन शनिवार को सुबह 11 बजे कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। उर्स को लेकर एसडीएम सदर एसपी वर्मा, सीओ कर्मवीर सिंह आदि ने निरीक्षण किया। इधर, दिन भर इसकी तैयारी की जाती रही। संवाद


