बदायूं

Budaun News: अभाविप ने सामाजिक अनुभूति यात्रा की प्रारंभ

Connect News 24

बदायूं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई ने सामाजिक अनुभूति यात्रा के तहत जगत ब्लॉक के लखनपुर गांव का भ्रमण कर ग्रामीण परिवेश को समझने का प्रयास किया।

गांव भ्रमण के दौरान जिला संयोजक मोहित शर्मा ने कहा कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है। शहरीकरण के दौर में गांव उपेक्षा के शिकार हो रहे हैं। शांति और सुकून से जीवन का आनंद आज भी गांव में ही संभव है। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े होने के नाते हम सभी का कर्तव्य है कि गांव के दर्द को समझ कर शोध साधना से उस दर्द को दूर करने का प्रयास करें। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अंकित पटेल, विभाग सह संयोजक हरिमोहन सिंह, तहसील संयोजक अमन सक्सेना, गोविंद्र शर्मा, पियूष पटेल आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button