Budaun News: सड़क सुरक्षा के नियमों की अनभिज्ञता से होती हैं दुर्घटनाएं

राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में छात्राओं और अभिभावकों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी
फोटो-7
बदायूं। राजकीय महिला महाविद्यालय में चल रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के दूसरे दिन अभिभावकों व प्राध्यापकों के बीच सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा विषय पर परिचर्चा हुई। प्राचार्य स्मिता जैन ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं प्रायः सड़क संबंधी नियमों की अनभिज्ञता के कारण होती हैं।
हम सभी को सड़क संबंधी नियमों से परिचित होना चाहिए। साथ ही अपने आसपास के परिवेश को इसके प्रति जागरूक करना चाहिए। इस मौके पर सुबोध परमार, राजीव कुमार, प्रेम राज, राजीव शर्मा, दया प्रसाद ने भी विचार रखे। बृजेश कुमार, ऋषभ भारद्वाज, डॉ. भावना सिंह, सरिता गौतम आदि मौजूद रहे। संवाद