बदायूं

Budaun News: कुर्की के बाद पकड़ में आया ककराला कांड का आरोपी

Connect News 24

Kakrala case accused caught after attachment

26बीडीएन79-आरोपी खालिद।

अलापुर। पुलिस ने ककराला कांड के एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जेल भेजा गया है। बीते वर्ष नौ दिसंबर को ककराला में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस पर पथराव किया गया था। ककराला कांड में पुलिस ने 28 नामजद और तीन सौ अज्ञात बलवाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इस मामले में पुलिस अब तक 61 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। इस कांड में 11 आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई भी की जा चुकी है। ककराला कांड का आरोपी खालिद निवासी वार्ड नंबर 22 ककराला घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी न होने पर कुर्की की कार्रवाई की थी। कुर्की की कार्रवाई के बाद बुधवार को पुलिस ने आरोपी खालिद को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में एसएचओ हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि आरोपी के घर कुर्की की कार्रवाई की जा चुकी है। अब उसको गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। संवाद



Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button