बदायूं

Budaun News: तुलसी के पौधे का घर-घर किया जा रहा वितरण

Connect News 24

वजीरगंज। भारत विकास परिषद शाखा वजीरगंज की ओर से चलाए जा रहे तुलसी वितरण अभियान के पहले चरण में शाखा के सभी पदाधिकारियों को तुलसी के पौधे वितरित किए गए। रविवार से शुरू हुए दूसरे चरण में नगर वासियों को घर-घर जाकर तुलसी के पौधे वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है।

परिषद के वजीरगंज शाखा अध्यक्ष अरुण शेखर ने बताया कि सनातन धर्म में तुलसी को पूज्यनीय माना गया है। साथ ही इसके पत्तों में औषधीय गुण भी होते हैं। इसीलिए हमने तुलसी के पौधों को घर-घर तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस मौके पर महामंत्री योगेश कुमार, कार्तिक आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button