बदायूं

Budaun News: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

Connect News 24

Bike rider dies, two injured in collision with DCM

मृतक अरसद का फाइल फोटो।

बिनावर। बरेली-बदायूं हाईवे पर बिनावर कस्बे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने डीसीएम की टक्कर से 20 वर्षीय असद की मौत हो गई जबकि दो युवक घायल हो गए। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर कपड़े खरीदने बिनावर आ रहे थे। घायल युवकों को बरेली भेजा गया है।

हादसा रविवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। ग्राम सिकरोड़ी निवासी असद (20), अरमान और कमल हसन एक ही बाइक पर कपड़े की खरीदारी करने बिनावर आ रहे थे। कोई हेलमेट नहीं लगाए था। परिजनों के मुताबिक, रविवार शाम को अरमान के परिवार में शादी समारोह था। तीनों उसमें शामिल होने के लिए कपड़े खरीदने निकले थे।

उनकी बाइक बरेली-बदायूं हाईवे पर बिनावर कस्बे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने पहुंची थी, तभी बरेली की ओर से तेज रफ्तार में आई डीसीएम ने टक्कर मार दी। इससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देखकर मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। डीसीएम चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। इसकी सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने हालत देखकर उन्हें तुरंत बरेली भेज दिया, जहां असद की मौत हो गई, जबकि दोनों घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button