बदायूं

Budaun News: सांड़ की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी और बेटा घायल

Connect News 24

बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र में सांड़ की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटा घायल हो गए। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव सिरसा खुर्द निवासी 50 वर्षीय रामभरोसे अपनी पत्नी सुखदेवी, बेटा वीरपाल के साथ बाइक से सहसवान कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर गांव में दावत खाने गए थे। सोमवार शाम साढ़े सात बजे वह घर लौट रहे थे। इसी दौरान सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव सिलहरी के पास सांड़ ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने रामभरोसे को मृत घोषित कर दिया। घायल सुखदेवी और वीरपाल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हादसे में मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। इधर, परिजनों को हादसे की जानकारी मिली तो वह रोते-बिलखते मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button