बदायूं

Budaun News: गोवंश को बचाने में बाइक फिसली, चिकित्सक घायल

Connect News 24

Bike slipped while saving cattle, doctor injured

बिल्सी बाईपास मार्ग पर बाइक फिसलने पर घायल हुए चिकित्सक डा.नीरेश कुमार। संवाद

– बिल्सी में बाईपास मार्ग पर बड़ी संख्या में बैठे रहते हैं छुट्टा गोवंश

संवाद न्यूज एजेंसी

बिल्सी। बिसौली-कासगंज बाईपास मार्ग पर आए दिन बीच सड़क पर छुट्टा गोवंश बड़ी संख्या में बैठे रहते हैं। रविवार को गोवंश को बचाने के चक्कर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात बाइक सवार एक चिकित्सक जख्मी हो गए। वह शाम को अस्पताल से बदायूं चौराहे पर स्थित अपने घर जा रहे थे।

नगर के बदायूं चौराहे निवासी डॉ. नीरेश कुमार जो नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर संविदा चिकित्सक के पद पर तैनात हैं। बीती शाम वब अपने बाइक से घर लौट रहे थे। नगर के बाईपास मार्ग पर बीच सड़क में बैठे आवारा गोवंशों को बचाने के चक्कर में उन्होंने अपनी बाइक को में साइड किया, तो उनकी बाइक तेज गति के साथ फिसल गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें पहले सीएचसी भेजा। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button