बदायूं

Budaun News: गांव-गांव घूमे भाजपाई, घर-घर जाकर एकत्र किए मिट्टी व अक्षत

Connect News 24

BJP workers roamed from village to village, collected soil and ash from every house

रेहड़िया में अम्रत कलश यात्रा में शामिल लोग। संवाद

बदायूं। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी- मेरा देश कार्यक्रम के तहत हर घर से एक मुट्ठी मिट्टी व अक्षत (चावल) अमृत कलश में संग्रहीत की जा रही है। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत बरखेड़ा में कार्यकर्ताओं के साथ कलश में पवित्र मिट्टी व चावल एकत्र किए। इस मौके पर एमपी सिंह राजपूत, भगवान सिंह मौर्य, हाजी सलीम, सत्यवीर चौहान, सचिन चौहान आदि मौजूद रहे।

सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने गांव बुटला दौलत, हुसैनपुर पुख्ता में अमृत कलश यात्रा ने भारत माता के जयघोष के साथ घर-घर से मिट्टी व चावल अमृत कलश में एकत्र किए। उन्होंने कहा कि मेरी माटी, मेरा देश अभियान अमृत काल में देश के विकसित भारत का संकल्प लेकर आगे बढ़ने का आह्वान है। साथ ही पौधरोपण भी किया।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, कछला अध्यक्ष जगदीश लोनिया, मंडल अध्यक्ष अजय तोमर आदि मौजूद रहे। इधर, गांव रेहडिया में अमृत कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। घर-घर से चावल तथा मिट्टी संग्रहीत की गई। कार्यक्रम में इंद्रपाल सिंह, देवपाल सिंह, मनीष कुमार, प्रदीप कुमार, अंजलि, आरती आदि मौजूद रहे।

नाधा। पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने गांव-गांव भ्रमण कर कलश में मिट्टी संग्रहीत की। इस मौके पर लालाराम गुप्ता, महेश चंद्र गुप्ता, अतर सिंह यादव, राकेश गुप्ता, मिलन गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button