Budaun News: रातभर प्रेमिका के घर में रहा प्रेमी, हुआ ऐसा हाल, कराना पड़ा अस्पताल में भर्ती

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बदायूं जिले में एक युवक का प्रेमिका से मिलने की ख्वाहिश भारी पड़ गई। युवक दूसरे गांव की रहने वाली अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर जा पहुंचा। रात में अंधेरे का फायदा उठाकर वह छत पर छिप गया। किसी तरह परिजनों को उसकी भनक लग गई। उन्होंने उसे पकड़ लिया। युवक को बेरहमी से पीटा। इससे उसके गंभीर चोटें आईं। अब उसे इलाज के लिए बरेली रेफर किया गया।
युवक दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। वह कुछ दिन पूर्व ही अपने घर आया था। उसकी दूसरे गांव की किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। फोन पर एक-दूसरे से बात हो जाती थी। मंगलवार की रात को युवक किशोरी के घर चला गया। रात में किशोरी के घर में छिपा रहा। बुधवार सुबह परिजनों को जब युवक नजर आया तो उसके पकड़ दिया। उसकी जमकर धुनाई लगाई गई। लाठी डंडों से पीटने के कारण उसके काफी चोटें आईं।
ये भी पढ़ें- UP News: एक लाख के इनामी सद्दाम को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, उमेश पाल हत्याकांड के बाद से था फरार
सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने युवक को परिजनों से मुक्त कराया। युवक को जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया, जहां से युवक को बरेली रेफर किया गया है। एसओ शिवेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि किशोरी के परिजनों को शांतिभंग में चालान किया गया है। युवक का इलाज चल रहा है। किशोरी के परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है, उसके आने के बाद युवक पर भी कार्रवाई की जाएगी।