बदायूं
Budaun News: खंभे में करंट आने से भैंस मरी
वजीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव रहेड़िया में खंभे में करंट आने से एक भैंस मर गई।
सोमवार शाम राजेश मौर्य अपनी भैंस लेकर खेत से लौट रहे थे। रास्ते में लोहे के खंभे पर करंट आ रहा था। जैसे ही भैंस उसके नजदीक से गुजरी कि उसको बिजली के करंट ने चपेट में ले लिया, जिससे भैंस मर गई। ग्रामीणों के अनुसार गांव में अक्सर खंभों में करंट आ जाता है लेकिन पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारियों की लापरवाही से तमाम लोग बाल-बाल बच चुके हैं। संवाद