Budaun News: बच्चों ने चाय की पत्ती और पेंसिल के छिलके से बनाए वृक्ष

बिल्सी बीडीवी कॉलेज में बच्चों द्वारा बनाए वृक्षों को दिखाते हुए। संवाद
बिल्सी। भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को प्राइमरी विभाग में कक्षा एक और दो के बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। यहां बच्चों ने चाय की पत्ती और पेंसिल के छिलके की सहायता से चार्ट के पेपर पर सुंदर वृक्ष बनाए।
प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि पेड़-पौधों का मानव जीवन में बड़ा महत्व है। ये हमें न सिर्फ ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि तमाम प्रकार के फल-फूल, जड़ी बूटियां, लकड़ियां आदि भी देते हैं। घर के आसपास पौधरोपण करने से गर्मी, भूसंक्षरण, धूल आदि की समस्या से बच सकते हैं। यह प्रतियोगिता कविता भारती, रोमा आर्य के नेतृत्व में संपन्न कराई गई। इस मौके पर सीमा वर्मा, देव ठाकुर, अंजू माहेश्वरी, प्रिया यादव, स्वाति वार्ष्णेय, आदि समस्त स्टाफ मौजूद रहा। संवाद