बदायूं
Budaun News: चोरियां रोकने के लिए सेक्टरों में बांटा शहर
बदायूं। जिले में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। इसका फायदा चोर उठा रहे हैं। वह रोजाना कहीं न कहीं चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्हें रोकने के लिए एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने शहर और कस्बों को चार-चार सेक्टरों में बांटा है।