बदायूं

Budaun News: अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों के कराएं दाखिले

Connect News 24

हाउस होल्ड सर्वे, शारदा एप के बारे में दी जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं/ कादरचौक। न्याय पंचायत बाराचिर्रा की न्याय पंचायत स्तरीय संकुल शिक्षक मासिक बैठक का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय पसेई में किया गया। इसमें हाउस होल्ड सर्वे, शारदा एप, संकुल शिक्षक के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही कहा कि अभिभावकों से संपर्क कर शिक्षक बच्चाें का शत-प्रतिशत दाखिला कराएं।

नोडल संकुल शिक्षक जमीर अहमद ने बताया कि सभी अपने प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय का यू-डायस, स्कूल प्रोफाइल, यू-डायस टीचर्स प्रोफाइल और यू-डायस स्टूडेंट्स प्रोफाइल को जल्द से जल्द अपडेट अनिवार्य रूप से करें। हाउसहोल्ड सर्वे के अनुसार बच्चों को चिह्नित कर नामांकन अवश्य करें।

साथ ही नए प्रवेश के लिए अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें बच्चों के दाखिले के लिए प्रोत्साहित करें। संकुल शिक्षक अल्पेश कुमार वैश्य ने कहा कि वालंटियर के साथ मिलकर निरक्षरों को टैग कर पोर्टल पर अवश्य चढ़ाएं। संकुल शिक्षक परमानंद ने बताया कि समर्थ एप के माध्यम से दिव्यांग बच्चों की प्रतिदिन उपस्थिति लगाते रहें।

शारदा एप पर ड्राॅप आउट बच्चों को पंजीकृत अवश्य कर लें। संकुल शिक्षक शिवनारायण ने कहा कि कक्षा एक, दो व तीन के बच्चों में भाषा व गणित के लक्ष्यों को शत-प्रतिशत प्राप्त कराने का कार्य पूरा करते रहें। बैठक के बाद कक्षा-कक्ष में टीएलएम प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर उच्च प्राथमिक विद्यालय पसेई की प्रधानाध्यापिका लुबना जबीं, परमानंद, अल्पेश कुमार वैश्य, शाइस्ता परवीन, नवनीत कुमार, आशीष सिंह, अल्केश कुमार, रोमाना बेगम, मोहम्मद रोमान आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button