बदायूं

Budaun News: रामगंगा में चचेरे-तहेरे भाई डूबे, एक की मौत

Connect News 24

Cousins drowned in Ramganga, one died

03बीडीएन41- अमन का फाइल फोटो-

– रामगंगा में वस्त्रदान करने बेलाडांडी घाट पर परिवार के साथ गए थे दोनों भाई

– स्नान करते समय हुआ हादसा, परिजनों ने बमुश्किल एक को डूबने से बचाया

संवाद न्यूज एजेंसी

दातागंज। कोतवाली क्षेत्र में रामगंगा में स्नान करते समय चचेरे-तहेरे भाई डूब गए। एक को परिजनों ने बचा लिया, लेकिन दूसरे की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है।

बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव रोहरी निवासी 20 वर्षीय अमन पुत्र मंजूस का परिवार रामगंगा में वस्त्रदान करने के लिए गया था। परिवार के सभी सदस्य उनके साथ गए थे। वस्त्रदान के दौरान अमन और उसका चचेरा भाई 12 वर्षीय विकास पुत्र मुनेश गंगा स्नान करने लगे। इसी बीच उनका पैर फिसल गया और वह गहरे गड्ढे में चले गए। उनको डूबता देख परिजनों ने विकास को तो बचा लिया, लेकिन अमन को बचाने में काफी देर लग गई। परिजन उसको लेकर सीएचसी पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव अपने गांव ले गए। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रामगंगा में नहीं थम रहे हादसे, तीन सगे भाइयों की भी हुई थी मौत

रामगंगा पर जो भी प्रमुख घाट हैं वहां पर सुरक्षा के लिहाज से कोई इंतजाम नहीं हैं। बीती 29 अप्रैल को ही रामगंगा के गढि़या शाहपुर घाट पर तीन सगे भाइयों की डूबकर मौत हुई थी। इसके बाद भी सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए। बीती 29 अप्रैल को अपनी ताई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गांव गढि़या शाहपुर निवासी दिनेश के 20 वर्षीय पुत्र भूपेंद्र, 18 वर्षीय रोहित व 16 वर्षीय सोहित स्नान करते समय रामगंगा में डूब गए थे। तीनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद प्रशासन ने घाटों पर सुरक्षा के इंतजामों का दावा किया था, लेकिन अब तक कहीं पर कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button