बदायूं

Budaun News: अलग-अलग स्थानों पर सड़क किनारे खाई में मिले दो युवकों के शव

Connect News 24

Dead bodies of two youths found in roadside ditch at different places

मृतक रवि का फाइल फोटो

बदायूं। मंगलवार को सहसवान और अलापुर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खाई में दो युवकों के शव पड़ मिले। सहसवान कोतवाली क्षेत्र में मिले शव की भवानीपुर खैरी के 25 वर्षीय रवि के रूप में हुई है। वह सहसवान से रामलीला मेला देखकर घर लौट रहा था। उधर, अलापुर थाना क्षेत्र में संजरपुर गांव के नजदीक खाई में मिले शव की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

सहसवान। मंगलवार सुबह लोगों ने चमरपुरा रोड किनारे खाई में एक युवक का शव पड़ा देखा। आधा शव पानी में डूबा था। राहगीरों की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक का शव खाई से निकलवाया और उसे मोर्चरी में रखवा दिया। कोतवाली पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की।

कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर खैरू के लोगों ने शव की पहचान रवि के रूप में की। 25 वर्षीय रवि सोमवार शाम से लापता था। परिवार वालों के मुताबिक रवि सोमवार शाम सहसवान कस्बे में रामलीला देखने गया था। देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान परिवार वालों को चमरपुरा रोड किनारे खाई में शव मिलने की सूचना मिली। रवि के पिता की मृत्यु हो चुकी है। वह पांच भाइयों में चौथे नंबर का था और बाहर रहकर मजदूरी करता था। पंद्रह दिन पहले ही वह गांव आया था।

अलापुर। थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह संजरपुर गांव के नजदीक सड़क किनारे खाई में एक युवक का शव पड़ा मिला। उसकी उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक का शव खाई में भरे पानी में डूबा हुआ था। लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव बाहर निकलवाया और उसे पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया। कुछ लोग युवक को मानसिक मंदित बता रहे हैं। उनका कहना है कि उसे अलापुर कस्बे में घूमते देखा गया था। अभी उसकी पहचान नहीं हुई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगी रवि की मौत की वजह

यूं तो लोगों का अनुमान है कि रवि शराब पीकर घर लौट रहा होगा, तभी वह सड़क किनारे खाई में जा गिरा। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। हालांकि परिवार वाले इसे मानने से इन्कार कर रहे हैं। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस के अनुसार, युवक की मौत कैसे हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button