बदायूं

Budaun News: गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, घरवालों ने जताई हत्या की आशंका

Connect News 24

young man found dead hanging from tree outside the village in Budaun

मृतक का फाइल फोटो, मौके पर खड़े परिजन
– फोटो : अमर उजाला

बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र में रविवार सुबह गांव हसनपुर के बाहर एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान गांव हसनपुर निवासी 20 वर्षीय रामनरेश के तौर पर हुई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

रविवार सुबह गांव हसनपुर के ग्रामीण खेतों की ओर गए, तभी उन्होंने युवक का शव बबूल के पेड़ पर फंदे से लटका देखा। इसकी सूचना पर अन्य ग्रामीण और परिवार वाले पहुंच गए। बाद में मौके पर थाना पुलिस भी पहुंच गई और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घरवाले हत्या की आशंका जता रहे हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button