Budaun News: आर्यसमाज के 30वें स्थापना दिवस पर हुआ देवयज्ञ

उसावां में आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष के पति को पुस्तक देकर सम्मानित करते लोग। संव
उसावां। सरस्वती शिशु मंदिर में चल आर्य समाज के 30वें स्थापना दिवस पर त्रिदिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन वेदवेत्ता स्वामी विजयेंद्र व आचार्य पं. दयाराम वेदपथिक ने वेदमंत्रोचार के साथ देवयज्ञ संपन्न कराया।
रविवार को आचार्य दयाराम वेदपथिक, हरदेव मुनि, पंडित उदयराज आर्य ने भजनोपदेश के उपरान्त समाज में फैली कुरीतियों के संदर्भ में चर्चा की। कार्यक्रम से पहले नगर पंचायत अध्यक्ष के पति अनिल सिंह चौहान को गायत्री पट्टिका पहनाकर एवं दयानंद सरस्वती द्वारा रचित अमर ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश उपहार स्वरूप देकर सम्मानित किया।
अधिवक्ता मुनेंद्र आर्य ने कहा कि आर्य समाज के मुख्य द्वार के निर्माण के लिए 60 हजार रुपये व्यय करेंगें। कार्यक्रम में स्वामी कृष्णमुनि, साध्वी यशोदा आर्या ने भी बहिन बेटियों के लिए उपदेश दिए। कार्यक्रम में वानप्रस्थी उमेश आर्य, मदन आर्य, महेश आर्य, नीरज आर्य, धर्मवीर आर्य का विशेष सहयोग रहा। संवाद