Budaun News: हाईटेंशन लाइन छूने से ट्रैक्टर-ट्रॉली में उतरा करंट, चालक की जिंदा जलकर मौत

घटनास्थल पर खड़ी ट्रैकट्र ट्रॉली
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह बुधवायी रोड पर दर्दनाक हादसा हो गया। हाईटेंशन लाइन का तार छूने से ट्रैक्टर ट्रॉली में करंट उतर आया और आग लग गई, जिससे 25 वर्षीय चालक शिव सिंह की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हादसा सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। उस वक्त कादरचौक निवासी शिव सिंह ट्रैक्टर ट्रॉली में रेत भरकर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बुधवायी रोड पर एक लॉन के नजदीक आया था। यहां एक बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को खाली जगह में ले जा रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन ट्रॉली से छू गई, जिससे पूरे ट्रैक्टर ट्रॉली में करंट फैल गया। इससे ट्रैक्टर ट्रॉली में आग लग गई।
कार में जिंदा जले आठ लोग: नहीं हो सकी मृतकों की पहचान, अपनों का शव मानकर कर दिया सुपुर्द-ए-खाक