बदायूं

Budaun News: रोजगार सेवकों ने गिनाईं समस्याएं, समाधान कराने के लिए हुए मुखर

Connect News 24

Employment servants enumerated the problems, became vocal for solutions

अंबियापुर ब्लाक पर प्रदर्शन करने के बाद बीडीओ को ज्ञापन देते रोजगार सेवक। संवाद

बदायूं। ग्राम रोजगार सेवक एकता मंच संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर रोजगार सेवकों की समस्याओं पर ध्यान आकर्षित करते हुए उनके समाधान की मांग की है। उन्होंने ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा।

समिति के ब्लॉक सालारपुर के अध्यक्ष दिनेश कुमार, उपाध्यक्ष उपदेश कुमार सिंह व कोषाध्यक्ष अनमोल कुमार ने ज्ञापन में कहा है कि वर्तमान में रोजगार सेवकों को 7788 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिल रहा है, लेकिन 2212 रुपये 22 महीने बीत जाने के बाद भी ईपीएफ खाते में जमा नहीं किया गया है। अन्य राज्यों की तरह मानदेय में बढ़ोतरी किए जाने, ग्राम विकास अधिकारी भर्ती में 50 प्रतिशत कोटा ग्राम रोजगा सेवकों के लिए आरक्षित किए जाने, ईपीएफ की धनराशि यूएएन खाते में जमा कराने, ग्राम रोजगार सेवकों को नियमित करते हुए राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने, पूर्व वित्तीय वर्षों का बकाया मानदेय दिलाने की मांग की गई है। ज्ञापन में धर्मवीर सिंह, अमित कुमार वर्मा, इरशाद अली, सुरेंद्र सिंह, रामौतार आदि के भी हस्ताक्षर हैं।

बिल्सी। बृहस्पतिवार को अंबियापुर कार्यालय पर रोजगार सेवकों ने धरना प्रदर्शन किया। बाद में आठ सूत्री मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। इस मौके पर शेर सिंह, मुनीश पाठक, विनय चौहान, राहुल शाक्य, भगवान सिंह, सुरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button