बदायूं

Budaun News: बच्चों को पर्यावरण का महत्व समझाया, स्कूल में रोपे पौधे

Connect News 24

Explained the importance of environment to the children, planted saplings in the school

उझानी के मदशील स्कूल में पौधारोपण करते बच्चे।

उझानी। मदरशील मेमोरियल अकादमी में बुधवार को आयोजित पर्यावरण गोष्ठी में बच्चों को पेड़-पौधों का महत्व समझाया गया। बच्चों ने अध्यापिकाओं के साथ विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया।

प्रधानाचार्य रेनू थरेजा ने कहा कि पेड़-पौधों का इंसान के जीवन में प्रमुख स्थान है। स्वस्थ जीवन के लिए पेड़ों का होना आवश्यक है। इन्हीं से हम सभी को ऑक्सीजन मिलती है।

गोष्ठी के बाद बच्चों ने परिसर में ही खाली पड़े मैदान पर पौधे लगाए। अधिकतर पौधे औषधीय हैं। शारीरिक फायदों के बारे में भी जानकारी दी गई। इस मौके पर भारत थरेजा, योगेंद्र नाथ गोयल, शिवम शर्मा, रोहित विशाल, सूर्य प्रताप, शिवम मौर्य, ममता, मीनू कनौजिया, दीक्षा वर्मा, विजय, चंचल, ज्योति, सुमन, सौम्या आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button