बदायूं

Budaun News: छात्रा का अपहरण, पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। मंगलवार को शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय से छात्रा लापता हो गई। जब वह शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिवार वाले उसे तलाश करते हुए कॉलेज पहुंचे। उसकी सहेलियों से जानकारी ली लेकिन वह कुछ नहीं बता सकीं। पिता ने पांच लोगों पर अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।

शहर के एक मोहल्ला निवासी 18 वर्षीय छात्रा कोतवाली क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज में बीए में पढ़ती है। उसके पिता का कहना है कि वह मंगलवार सुबह करीब दस बजे बेटी को स्कूल के गेट पर छोड़कर आया था। उसके बाद वह समय पर घर नहीं पहुंची तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। पिता उसे तलाश करते हुए कॉलेज पहुंचा। उसने कई छात्राओं से बेटी के बारे में पता किया लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका।

थकहारकर पिता वापस आ गया। उसने मोहल्ले में और शहर के तमाम इलाकों में उसके बारे में जानकारी ली। पिता का आरोप है कि उसे शक है कि शहबाजपुर मोहल्ले के जतिन, आशाराम, विक्की, विकास और उनकी मां जनता देवी ने उसकी बेटी को अपहरण किया है। उसके साथ अनहोनी की भी आंशका है। पिता ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की की मांग की है।

शहर से शादीशुदा युवती लापता

शहर के एक मोहल्ले से शादीशुदा युवती भी लापता हो गई। उसका मां का कहना है कि उसकी बेटी एक दिन पहले अपनी ससुराल से मायके आई थी। वह मंगलवार को मायके से ससुराल जा रही थी कि रास्ते से लापता हो गई। वह अपनी ससुराल भी नहीं पहुंची। उन्होंने भी एक युवक पर अपहरण करने का आरोप लगाया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button