बदायूं

Budaun News: टैक्स चोरी कर निजी बसों से ढोया जा रहा सामान

Connect News 24

बदायूं। जिले से कुछ ट्रैवल्स कंपनी की बसें बदायूं से दिल्ली तो कुछ बरेली से वाया बदायूं होते हुए जयपुर जाती हैं। ये बसें सवारियों के साथ ही बिना कर दिए हुए सामान को भी एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाती हैं। पिछले छह महीनों में 13 बसें कर चोरी में पकड़ी जा चुकी हैं। उन पर जुर्माना भी डाला जा चुका है। यहां बता दें कि कपड़ा, रेडीमेड गारमेंट्स, कॉस्मेटिक का सामान सर्वाधिक टैक्स चोरी कर लाया जाता है।

टैक्स चोरी का माल लाने-ले जाने में बदायूं के कई ट्रांसपोर्ट का सिक्का चलता रहा है। यह ट्रांसपोर्ट दिल्ली व आसपास के जिलों से कर चोरी का माल लाने में माहिर हैं। हालांकि उप्र में वाणिज्य कर विभाग के सख्त होने के बाद ट्रकों का आवागमन कम हुआ तो टैक्स चोरों ने अब रोडवेज व निजी बसों को अपना माध्यम बना लिया है। अधिकतर ट्रैवल्स बसों में व्यापारी रास्ते में अनधिकृत माल भर लेते हैं। हालत ये हैं कि

सवारियों के साथ डिग्गी में माल ले जाया जा रहा है। इनकी डिग्गियां पहले ही बुक हो जाती हैं। कुछ बसें तो उसी रूट से होकर जाती हैं जहां से उनको माल उठाना होता है। अधिकतर स्लीपर कोच और लग्जरी निजी बसें रात को ही चलती हैं और गंतव्य तक सुबह पहुंच जाती हैं। कुछ लंबी दूरी भी जाती हैं।

यह मामले पकड़े गए कर चोरी के

-ट्रांसपोर्ट कंपनी का नाम कर चोरी का पकड़ा गया सामान वसूली

-हाजी अली बस कपड़ा 3,00,300

-हाजी अली बस कपड़ा व अन्य सामान 65,378

-मंसूरी टूर एंड ट्रेवर्ल्स कपड़ा 45,000

-मंसूरी टूर एंड ट्रेवर्ल्स कपड़ा 90180

-मंसूरी टूर एंड ट्रेवर्ल्स कपड़ा 1,10,250

-शीफा मंसूरी ट्रैवर्ल्स कपड़ा 106440

-शीफा मंसूरी ट्रैवर्ल्स कपड़ा 35,385

-काजी टूर एंड ट्रेवर्ल्स रेडीमेड कपड़े 79,510

-काजी टूर एंड ट्रेवर्ल्स कपड़े व अन्य सामान 1,01,330

-रिंकू टूर एंड ट्रेवर्ल्स कपड़ा 43,890

-एसआर टूर ट्रेवर्ल्स कपड़े व अन्य सामान -1,63,000

-मंसूरी टूर एंड ट्रैवलर्स कपड़ा व अन्य सामान 60,375

-टोनी बबलू ट्रेवर्ल्स लेडीज सामान 2,80,743

जो भी व्यापारी अगर सामान कहीं भी ला-ले जा रहे हैं तो उनके पास टैक्स इनवॉइस होना जरूरी है। साथ ही यह भी जरूरी है कि 50,000 रुपये से अधिक का सामान है तो उनके पास ई-वे बिल भी होना चाहिए। ऐसा नहीं मिलने की स्थिति पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जुर्माना भी देना पड़ सकता है।

– जितेंद्र कुमार गुप्ता, सहायक आयुक्त सचल दल वाणिज्य कर विभाग बदायूं


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button