बदायूं

Budaun News: कान्हा के जन्मदिन की धूम… खेली गई फूलों की होली

Connect News 24

Celebration of Kanha's birthday... Holi of flowers was played

बेहटा गुंसाई गांव में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल कान्हा की झांकी। संवाद

श्रद्धा और उल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बधाई गाकर की पूजा-अर्चना

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और उल्लास से मनाई गई। मध्य रात्रि में कान्हा का जन्म हुआ तो शंख और घंटे बज उठे। बधाई गाकर पूजा-अर्चना की गई। नंद घर आनंद भयौ, जय कन्हैया लाल की गूंज सुनाई पड़ने लगी। वहीं पुलिस लाइन परिसर में बने मंदिर पर फूलाें की होली खेली गई।

शहर सहित जिलेभर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। जगह-जगह शोभायात्रा निकालीं गई। महिला-पुरुषों ने व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की। साथ ही दान पुण्य करने के साथ मंदिरों में दर्शन कर खुशहाली की कामना की, इधर पुलिस लाइन में स्थित मंदिर में फूलों की होली, मयूर नृत्य, कृष्ण लीला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने किया। उन्होंने भक्ति गीत गया। वहीं प्रसाद का वितरण किया गया । इस अवसर पर जिला जज पंकज अग्रवाल, डीएम मनोज कुमार समेत सभी पुलिस अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

जन्माष्टमी मेले में उमड़ी भीड़, आल्हा का लुत्फ उठाया

उझानी (बदायूं)। बुटला दौलत गांव में लगे जन्माष्टमी मेले में शुक्रवार को ग्रामीणों ने जमकर खरीदारी की। बच्चों ने खेल-तमाशे देखे तो लोगों ने आल्हा का लुत्फ उठाया। तीन दिवसीय मेला शुक्रवार पूर्वाह्न शुरू हुआ। मेले में बुटला समेत आसपास के गांवों के लोगों का दोपहर से ही आना शुरू हो गया। ग्रामीण युवकों ने काला जादू से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम देखे। शृंगार के सामान की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही। महिलाओं ने घरेलू सामान भी खरीदा। इसके अलावा श्याम सिंह, डालचंद्र, डोरी लाल ने आल्हा सुनाकर ग्रामीणों को भाव विभोर कर दिया। व्यवस्थाओं में जोगराम सिंह, डीके सिंह, रामवीर यादव, महेश मौर्य, शैलेष कुमार आदि का सहयोग रहा। संवाद

अब्दुल्लागंज में किया गया श्रीकृष्ण जन्म की लीला का मंचन

उझानी। अब्दुल्लागंज गांव में बृहस्पतिवार शाम को मथुरा के कलाकारों ने श्रीकृष्ण जन्म की लीला का मंचन किया। देर रात तक चले मंचन के दौरान कलाकारों ने संगीतमय कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। मेला अध्यक्ष राजू मिश्रा और प्रबंधक कुलदीप पाल ने श्री राधाकृष्ण बने कलाकारों का पूजन किया। कृष्णलीला का कार्यक्रम रविवार रात तक चलेगा। कमेटी के पदाधिकारियों में प्रेम मिश्रा, धर्मेंद्र साहू, सत्येंद्र और सुधांशु साहू मौजूद रहे। संवाद

बेहटा गुसांई में धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा

बिल्सी। जन्माष्टमी के अवसर पर बेहटा गुसांई में गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसका जगह-जगह फूलवर्षा कर स्वागत किया गया।

शोभायात्रा गांव के जूनियर हाईस्कूल से शुरू होकर मुख्य चौराहा, साहू तिराहा, ठाकुर द्वारा, जाटव बस्ती, राय सती मोहल्ला से होकर तांगा स्टैंड, मोहल्ला सम्राट अशोक नगर, रामलीला ग्राउंड से खाटू श्याम मंदिर वापस होकर मेला ग्राउंड में समाप्त हुई। शोभायात्रा में काली का अखाड़ा के अलावा हाथी-घोड़ा, श्रीराधा-कृष्ण की पालकी, महाकाल की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा को सफल बनाने में गांव के भिखारीदास गुप्ता, भजनलाल गुप्ता, राजेश गुप्ता, सुमित गुप्ता, कपिल गुप्ता, यशपाल आदि का सहयोग रहा। संवाद

स्कूल में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। जिसका शुभारंभ डॉयरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, प्रधानाचार्य रूपा माहेश्वरी ने भगवान श्रीकृष्ण के चित्र समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वहीं बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें कक्षा पीजी से लेकर कक्षा तीन तक के बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चे श्रीकृष्ण, राधा, रुक्मिणी, सुदामा व भगवान विष्णु की वेशभूषा में नजर आए। इस मौके पर अनु नंदिनी शर्मा मौजूद रहीं। वहीं जमुना देवी-लीलावती पब्लिक स्कूल में भी जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। संवाद

बगरैन में भी लगा मेला, शोभायात्रा निकाली

बगरैन। कस्बे में कृष्ण जन्माष्टमी मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने किया। इस मौके पर शोभायात्रा निकली। जिसमें अखाड़ा, श्री शंकर-पार्वती, श्री राधा-कृष्ण, शनि देव भगवान की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। यह शोभायात्रा शिव मंदिर से शुरू हुई। आयोजकों ने कैंट विधायक संजीव अग्रवाल को माला पहनाकर और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। इस मौके पर मेला प्रबंधक राजीव पाराशरी, वेदपाल सिंह, जितेंद्र गुप्ता, विक्रांत, थानाध्यक्ष वजीरगंज धनंजय पांडे मौजूद रहे। संवाद

बेहटा गुंसाई गांव में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल कान्हा की झांकी। संवाद

बेहटा गुंसाई गांव में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल कान्हा की झांकी। संवाद

बेहटा गुंसाई गांव में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल कान्हा की झांकी। संवाद

बेहटा गुंसाई गांव में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल कान्हा की झांकी। संवाद

बेहटा गुंसाई गांव में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल कान्हा की झांकी। संवाद

बेहटा गुंसाई गांव में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल कान्हा की झांकी। संवाद

बेहटा गुंसाई गांव में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल कान्हा की झांकी। संवाद

बेहटा गुंसाई गांव में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल कान्हा की झांकी। संवाद

बेहटा गुंसाई गांव में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल कान्हा की झांकी। संवाद

बेहटा गुंसाई गांव में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल कान्हा की झांकी। संवाद

Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button