बदायूं

Budaun News: जिले में तेज आंधी-बरसात से कई इलाकों की बत्ती गुल

Connect News 24

– बिसौली और दबतोरी इलाके में हुई बारिश

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। जिले में बृहस्पतिवार रात तेज आंधी आने से कई इलाकों की बत्ती गुल हो गई। बताया जा रहा है कि आंधी की शुरुआत बिसौली-दबतोरी इलाके से हुई। आंंधी के साथ-साथ कई स्थानों पर बरसात भी हुई है।

बृहस्पतिवार को सुबह से लेकर शाम तक कई बार मौसम में बदलाव देखने को मिला। जहां सुबह के समय मौसम में नमी महसूस हुई। कई स्थानों पर बाल छाए रहे तो वहीं दोपहर के समय कड़ी धूप रही। सूर्य की गर्मी से लोग पसीना-पसीना हो गए, लेकिन देर शाम तेज आंधी आ गई। उसके साथ-साथ कई स्थानों पर बरसात भी हो गई। रात करीब नौ बजे के बाद शहर और उसके आसपास इलाके में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। हालांकि इससे पहले बिसौली, ओरछी और दबतोरी इलाके में तेज हवाओं के साथ अच्छी बरसात हो गई। इससे कई इलाकों की बिजली व्यवस्था ठप हो गई। अभी कहीं लाइन या पेड़ टूटने की सूचना नहीं आई है।

पंद्रह दिन से ठप पड़ी है बिजली व्यवस्था

दबतोरी। आसफपुर ब्लॉक क्षेत्र में करीब 15 दिन से बिजली व्यवस्था ठप पड़ी है। पंद्रह दिन पहले करेंगी फीडर का ट्रांसफॉर्मर फुंक गया था। बुधवार रात जैसे तैसे आपूर्ति चालू कराई गई। बृहस्पतिवार को दिन में आपूर्ति चलती रही लेकिन देर रात आंधी ने फिर भी व्यवस्था को बिगाड़ दिया। लाइन में कई जगह फाल्ट भी हुआ है, जिससे कई गांव की आपूर्ति ठप हो गई है।

पारा और गिरा, अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज

– आने वाले दिनों में बादल छाने और हल्की बारिश के भी बन रहे आसार

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। मंगलवार की रात आई आंधी के बाद तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार और मंगलवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री पार कर गया था तो बुधवार की अपेक्षा बृहस्पतिवार को तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। आने वाले दिनों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान है।

मंगलवार रात आई आंधी का असर बुधवार के तापमान पर दिखाई दिया था। बृहस्पतिवार को भी तापमान में गिरावट जारी रही। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो मंगलवार की अपेक्षा 7.7 डिग्री कम था। मौसम विज्ञानी डॉ. आलोक सागर गौतम के अनुसार- एक-दो दिन मौसम अभी ऐसे ही बना रहेगा। आने वाले दिनों में बादल छाने और हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। ऐसे में तापमान में और गिरावट आ सकती है।

30 मई से फिर बदल सकता है मौसम

मौसम विज्ञानी के अनुसार- अभी तीन-चार दिन तक बारिश संभव है। 30 मई को चटख धूप खिलने के संभावना जताई जा रही है। ऐसे में गर्मी बढ़ जाएगी। 31 मई और उसके बाद तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। इसके बाद लगातार गर्मी का असर जारी रहेगा।गर्मी में आंखों का रखें विशेष ख्याल

गर्मी के दिनों में आंखों में जलन, चुभन, आंख लाल होना, दर्द करना आम समस्या है। ऐसे में परेशानी हो सकती है। आंखों में इंफेक्शन का खतरा भी होता है। डॉक्टरों के अनुसार, गर्मी के मौसम में आंखों की साफ-सफाई के साथ इनकी ज्यादा देखभाल की जरूरत है। दरअसल, तेज धूप में आंखों पर सूरज की पराबैंगनी किरणें असर डालती हैं। गर्मी में उड़ने वाली धूल और परेशानी देती है। ऐसे में तेज धूप में अच्छी क्वालिटी का चश्मा पहनना चाहिए। यदि इन्फेक्शन जैसा महसूस हो तो डॉक्टर को तुरंत दिखाएं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button