बदायूं

Budaun News: स्वर्गाश्रम के नवनिर्मित महिला हॉल का लोकार्पण, हवन-पूजन कराया

Connect News 24

Inauguration of the newly built women's hall of Swargashram, performed havan-pujan

उझानी में स्वर्गाश्रम के लोकार्पण के दौरान पूजन करते केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा। संवाद

निर्माण पर खर्च हुए हैं जनसहयोग से प्राप्त करीब 20 लाख रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी (बदायूं)। रामलीला नगला स्वर्गाश्रम (कर्मशाला) के पास महिलाओं के लिए नवनिर्मित दो हॉल का बुधवार पूर्वाह्न केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने लोकार्पण किया। हवन-पूजन के दौरान दानदाताओं समेत अतिथियों ने आहुतियां अर्पित कीं।

स्वर्गाश्रम में महिलाओं के बैठने और स्नान करने के लिए अलग से कोई व्यवस्था नहीं थी। इसी के मद्देनजर पिछले महीनों में पंचमुखी मंदिर के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद बाबा और व्यापारियों की ओर से जरूरी सुविधायुक्त दो हॉल का निर्माण कराने को व्यापारियों समेत गणमान्य व्यक्तियों से सहयोग मांगा गया। इसके बाद निर्माण पूरा कराया गया।

कमेटी से जुड़े अवधेश वर्मा ने बताया कि निर्माण कार्य पर करीब 20 लाख रुपया खर्च हुआ है। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल और विधायक हरीश शाक्य की मौजूदगी में लोकार्पण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में सहयोग करने वालों की तारीफ भी की। इस मौके पर प्रवीण कुमार मित्तल, राजकुमार बंसल, सुरेंद्र गुप्ता, बीनू बाबू, डॉ. एके गोयल, गिरीशबाबू वार्ष्णेय, अवधेश गोयल, प्रकाशबाबू माहेश्वरी और सर्वेश गुप्ता आदि मौजूद थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button