बदायूं
Budaun News: दिनभर छाए रहे बादल, लोगों को मिली राहत
बदायूं। शुक्रवार को दिन भर बादल छाए रहने से लोगों को काफी राहत मिली। बाद में शाम को रिमझिम बारिश से मौसम सुहावना हो गया।
पिछले माह जिले में काफी बारिश हुई थी। ऐसे में सड़क से लेकर खेत-खलिहान तक में जलभराव हो गया था। बाद में मौसम ने करवट ली, पिछले कई दिनों से निकल रही तेज धूप से लोगों का दिन में घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया था। ऐसे में शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहने से लोगों को काफी राहत मिली और शाम को रिमझिम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम वैज्ञानिक आलोक सागर गौतम ने बताया कि आने वाले कुछ दिन मौसम ऐसा ही रहेगा, तेज बारिश भी हो सकती है। संवाद


