बदायूं

Budaun News: दिनभर छाए रहेंगे बादल, तापमान भी गिरेगा

Connect News 24

Clouds will remain throughout the day, temperature will also drop

एक दुकान पर गर्म कपड़ो की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद

बदायूं। दिसंबर का मध्य बीतते-बीतते ठंड अपना असर दिखाने लगी है। दोपहर में जहां धूप कुछ राहत दे रही है वहीं रात में ठंडी हवा के कारण गलन बढ़ने से लोग जल्द ही रजाई में दुबक जा रहे हैं। सोमवार को न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 7.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विज्ञानी का कहना है कि बुधवार को पूरे दिन बादल छाए रहने के आसार हैं। इससे गलन और बढ़ जाएगी।

सोमवार को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री तथा न्यूनतम 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री तथा न्यूनतम 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मंगलवार को भी धूप निकली लेकिन पारा लुढ़कने से शाम होते-होते ठंड बढ़ गई। रात में सर्द हवा ने गलन बढ़ाई तो लोग जल्दी रजाई में दुबक गए। बाजार की दुकानें जहां सुबह देर से खुलीं वहीं रात को जल्द बंद हो गईं। दिन में लोगों ने गर्म कपड़ों की खरीदारी भी की।

मौसम विज्ञानी डॉ. आलोक सागर गौतम के अनुसार, दो दिन बादल छाए रहने के आसार बन रहे हैं। इसके बाद धूप निकलेगी तो बीच-बीच में बादल भी छाएंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button