Budaun News: राम कथा सुनने से होता है मन का शुद्धिकरण

बिल्सी में रामकथा सुनाते अशोक दीक्षित
बिल्सी। माहेश्वरी धर्मशाला में चल रही सात दिवसीय श्रीराम कथा के पांचवें दिन प्रवचन सुनने आसपास के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पंडित अशोक दीक्षित महाराज ने कहा कि राम कथा सुनने से मन का शुद्धिकरण होता है। इससे संशय दूर होता है और शांति व मुक्ति मिलती है।
उन्होंने कहा कि भगवान की कथा भक्तों को प्यारी लगती है। जब ज्ञान का स्पर्श होता है तब अहंकार का नाश हो जाता है। श्रीराम में वह अहंकार नहीं था। उन्होंने धनुष उठाया और उनका विवाह सीता से विवाह हुआ। कहा कि श्रद्धालुओं को अपने जीवन में भगवान श्रीराम के आदर्शों व व्यक्तित्व को उतारने की जरूरत है।
भगवान हर जगह पूजे जाते है। रामकथा से हर तरह का दुख मिट जाता है। इस मौके पर आशीष वशिष्ठ, सोमेंद्र माहेश्वरी, डिंपल सोमानी, गोविंद सोमानी, विपिन मिश्रा, रूपेंद्र पाठक. रेशू माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। संवाद